फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगाना पीड़ितों ने फूंका अमित शाह व पीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
भगाना के दलित परिवारों ने छह वर्ष बाद भी न्याय नहीं मिलने पर वीरवार को लघु सचिवालय परिसर में प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाकर रोष जताया। एसडीएम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
भगाना संघर्ष समिति के सतीश काजला बताया कि भगाना के पीड़ित दलित-पिछड़ा परिवार 21 मई 2012 से हिसार लघु सचिवालय में शरण लिए हुए हैं। उनके 137 परिवारों को 21 मई 2012 को गांव छोड़ना पड़ा था। छह साल से आज तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित परिवारों के पलायन के बाद जिला प्रशासन ने ही दर्जनों झूठे मुकदमे दर्ज कर लिए। चार साल बाद मनोहर सरकार में कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रशासन व सरकार की दलित-पिछड़ा विरोधी, संवेदनहीन नीति के कारण आज पीड़ित परिवार आर्थिक, शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक आदि सभी पक्षों से कमजोर ही नहीं बर्बाद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय भीम आर्मी ट्रस्ट के चेयरमैन संजय चौहान ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों की शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार व इस दौरान हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करे। इन परिवारों को हिसार शहर में बसाया जाए। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जय भीम आर्मी ट्रस्ट के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र अमलोहा, युवा महासचिव दिनेश कुमार वर्मा, सनातन धर्म चैरिटेबल के कार्यकारी सचिव नरेश सैनी, रामफल काजला, कुलदीप काजला, महेंद्र सिंह काजला, रामकिशन, पीयूष जांगड़ा, दरिया सिंह, राममेहर, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र, रमेश ,बलराज, रामकुमार, राजेश, नीलम, सुमित्रा, रामप्यार, संतोष, अंजू सिवाच, शकुंतला सहित अन्य मौजूद थे।

भगाना पीड़ितों ने फूंका अमित शाह और पीएम का पुतला
प्रदर्शन के बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें