फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रैली का विरोध कर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद।
अमित शाह की रैली का विरोध करते हुए किसानों ने अर्धनग्न होकर खेड़ी चौपटा पर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले की शव यात्रा निकालकर उनका पुतला फूंका। इस दौरान बीएसएफ व हरियाणा पुलिस बल के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया था, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर सारा नजारा देखती रही। पुतला फूंकने के बाद पुलिस ने सड़क पर जल रही आग को शांत किया।
भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कोथ के नेतृत्व में सैकड़ों किसान पिछले चार दिनों से मांगों को लेकर खेड़ी चौपटा पर धरना दे रहे हैं। इस दौरान सरकार का कोई भी प्रतिनिधि सुध लेने नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित किसानों ने अमित रैली का विरोध करते हुए धरनास्थल से बरवाला जींद मार्ग पर स्थित चौक तक किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगें नहीं मानी तो 23 को दिल्ली का घेराव : सुरेश कोथ
किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कोथ ने बताया कि सरकार को वादे याद दिलवाने के लिए ये प्रदर्शन किया है। अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वो 23 फरवरी को दिल्ली का घेराव कर सरकार की चूलें हिलाने का काम करेंगे।
------------------- ---
किसानों ने अर्द्धनग्न होकर शाह की रैली का किया विरोध, मोदी का पुतला फूंका
फोटो नं 19 सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें