फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू में दाखिले के लिए 3886 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 408 रहे अनुपस्थित

Mon, 15 Jul 2024 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्सेज की दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यह परीक्षा बीएफएससी चार वर्षीय कोर्स, बीएससी एग्रीकल्चर छ: वर्षीय कोर्स, एमएससी एग्रीकल्चर, एमटेक एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, एमएफएससी कोर्स, एमएससी कम्युनिटी साइंस कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बलवान सिंह मंडल ने परीक्षा केंद्रों का दौरा करते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा व परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय सहित हिसार शहर में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विशेष निरीक्षण दलों का भी गठन किया गया था, जिन्होंने सभी केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया ।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कुल 4294 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। सभी परीक्षा केंद्रों में कुल 3886 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में परीक्षार्थियों की 90.50 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। उन्होंने उम्मीदवारों व उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे उपरोक्त स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिला संबंधी नवीनतम जानकारियों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट admissions.hau.ac.in and hau.ac.in पर अवश्य चेक करते रहें। इस दौरान ओएसडी डॉ. अतुल ढींगडा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. एसके पहुजा, अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय डॉ बीना यादव व एसवीसी कपिल अरोड़ा उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें