फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 375 बिजली खंभे व 25 ट्रांसफार्मर गिरे, 24 गांवों में ब्लैकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भीषण आंधी ने जिले में बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते 375 बिजली खंभे उखड़कर गिर गए, जबकि 25 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण 24 गांवों में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। 11 केवी क्षमता के 41 फीडर ब्रेकडाउन हो गए, जिनमें से 34 को मंगलवार दोपहर तक बहाल कर दिया गया, जबकि सात फीडरों के उपभोक्ताओं को वैकल्पिक फीडरों से आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब आंधी से व्यवस्था प्रभावित हुई है। तेज हवाओं के कारण 40 से अधिक पेड़ उखड़ गए और 150 से अधिक पेड़ों की बड़ी टहनियां टूटकर गिर गईं।
अधिकारियों ने बताया कि हांसी, आदमपुर और गंगवा क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। हांसी क्षेत्र में लगभग 217 खंभे, हिसार सेकेंड डिवीजन में 135 और बालसमंद सब डिवीजन में 55 खंभे गिरे। मरम्मत कार्य के लिए 74 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

आंधी के कारण कैमरी गोशाला की टीन शेड उड़ गई जिससे पशुओं को रखने में दिक्कत आई। वहीं बरवाला, अग्रोहा और बालसमंद क्षेत्र में करीब 400 टीन शेड क्षतिग्रस्त हुए तथा कुछ मकानों में दरारें भी आई हैं।
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा ने कहा कि बालसमंद व आदमपुर क्षेत्र में 200 से अधिक किसानों के सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने सरकार से विशेष गिरदावरी कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
तापमान में गिरावट
बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिन तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।
दो दिन में 14 एमएम बारिश
सोमवार को 5.2 एमएम और मंगलवार को 9 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव भी हुआ। जून में अब तक तीन बार बारिश हो चुकी है और प्री-मानसून दौर 20 जून तक जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

कहां कितने बिजली के खंभे गिरे
हिसार फर्स्ट सब डिवीजन: 33
हिसार सेकेंड सब डिवीजन: 128
हांसी सब डिवीजन: 217
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें