फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छह पाठ्यक्रमों के लिए 3,715 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 20 Jul 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में 4,188 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे जिनमें से 3,715 ने परीक्षा दी यानि 88.68 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
परीक्षा बीएफएससी (चार वर्षीय), बीएससी एग्रीकल्चर (छह वर्षीय), बीएससी कम्युनिटी साइंस (चार वर्षीय), एमएससी एग्रीकल्चर, एमएससी कम्युनिटी साइंस, एमएफएससी व एमटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर सहित हिसार शहर में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष निरीक्षण दल गठित किए गए थे। सभी केंद्रों पर निरीक्षण के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी की फोटोग्राफी भी कराई गई। कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें