फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरसाती पानी निकासी की मांग के लिए भूख हड़ताल शुरू

विज्ञापन
हांसी में बरसाती पानी निकासी के लिए बेमियादी धरने के 17वें दिन भूख हड़ताल में शामिल लोग। स्रोत 
विज्ञापन
हांसी। बरसाती पानी निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग के शहीद भगत सिंह पार्क में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। धरने के 17वें दिन धरना संयोजक सन्नी इलावादी, अशोक कुमार नांगरू और अंग्रेज कांगड़ा ने दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी। कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ ने धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन


इलावादी ने कहा कि बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन संबंधित विभागों ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। समस्या का स्थायी समाधान होने तक आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी।
मक्कड़ ने आरोप लगाया कि बरसात के दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो जाता है, लेकिन विधायक और प्रशासन इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। विधायक के निवास स्थान से कुछ दूरी पर धरना चल रहा है। 17 दिन बीत जाने के बावजूद न तो विधायक या कोई भी अधिकारी धरनास्थल पर नहीं पहुंचा और न ही आंदोलनकारियों की मांगों पर कोई ठोस पहल की गई। बरसात के दौरान पूरा शहर जलभराव की समस्या से जूझता है जबकि सीवरेज व्यवस्था और उसकी सफाई केवल कागजों तक सीमित दिखाई देती है।
विज्ञापन

धरने पर पहुंचे पार्षद आशीष पिंकू ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह जनता की समस्याओं को सुनें और इनका समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान कांग्रेस नेता अन्नु पंडित, पूर्व पार्षद सुभाष चावला, राजीव शर्मा, राजेश चांदना, सौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें