फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी में लाखों रुपये लगवाकर की धोखाधड़ी, पीड़ित ने डीआईजी तक को दी शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई तो आईजी के आदेश पर हुआ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आदर्श नगर कॉलोनी निवासी जगमेंद्र ने एक सोसायटी के प्रधान बलवान सिंह भादू व सचिव शेर सिंह पूनिया के खिलाफ आजाद नगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पीड़ित की ओर से आईजी को शिकायत देने के बाद केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जगमेंद्र ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के नाम फतेहाबाद में प्रॉपर्टी बेची थी। बलवान और शेर सिंह का उसके घर पर आना-जाना था। आरोप है कि उक्त लोगों ने ज्यादा ब्याज का लालच देकर उसका उनकी सोसायटी में रुपये लगवा दिया। जगमेंद्र ने बताया कि उसने सोसायटी में अपने नाम से 9,34,370 रुपये 13 मई 2017 को 8 फीसदी ब्याज दर जमा करवाए। उसकी पत्नी दर्शाना के नाम से 5 लाख रुपये 12 प्रतिशत ब्याज पर, बेटे विकास के नाम से 10 लाख रुपये 12 प्रतिशत ब्याज पर व बेटे नवीन के नाम से 10 लाख रुपये 12 प्रतिशत ब्याज पर लगाए। जगमेंद्र का आरोप है कि एक वर्ष बाद जब उसने रुपये मांगे तो आरोपियों ने राशि देने से इनकार कर दिया। उसने आरोपियों की शिकायत 21 सितंबर 2020 को आर्थिक अपराध शाखा में की थी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया था। 16 मार्च को उसने डीआईजी बलवान सिंह राणा से मुलाकात की तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई। अब आईजी को दी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420, 120बी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें