फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अशोक मलिक बने लुवासता के नए प्रधान, 3 वोटों से हुई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ लुवास्ता के चुनाव में डॉ. अशोक मलिक तीन वोटों से जीतकर प्रधान बने। संगठन के सचिव के पद पर संदीप गुप्ता विजयी रहे। प्रधान पद के लिए के दो उम्मीदवार डॉ. अशोक मलिक और डॉ. जगबीर रावत मैदान में थे। सचिव पद के लिए डॉ. संदीप गुप्ता और डॉ. सतबीर शर्मा मैदान में थे।
विज्ञापन


इनको मिले इतने वोट
एलएलआरयू के अध्यापक संघ के कुल 170 वोट हैं। मंगलवार को हुए चुनाव में 168 ने अपने वोट का उपयोग किया। इसमें डॉ. अशोक मलिक को 83 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. जगवीर रावत को 80 मत मिले। सचिव पद पर डॉ. संदीप गुप्ता को 91 मत प्राप्त हुए। उनके सामने चुनाव लड़ रहे डॉ. सतबीर शर्मा को 72 मत प्राप्त हुए। मंगलवार को हुए लुवास्ता चुनाव में वेटरनरी कॉलेज, डेयरी साइंस कॉलेज, क्षेत्रीय पशु रोग निदान केंद्र करनाल, महेंद्रगढ़ और विश्वविद्यालय के पशु विज्ञान केंद्र सिरसा, अंबाला, सोनीपत, रोहतक, जींद, रेवाड़ी एवं भिवानी के वैज्ञानिकों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए डॉ. अशोक मलिक और डॉ. जगबीर रावत के बीच मुकाबला था। सचिव पद पर वर्तमान सचिव डॉ. सतबीर शर्मा और डॉ. संदीप गुप्ता के बीच टक्कर थी। मतदान में कुल 170 मे से 167 प्राध्यापकों ने अपने वोट डाले। चुनाव डॉ. अशोक भटेजा निर्वाचन अधिकारी, डॉ. दिनेश मित्तल एवं डॉ. विनयकांत सह निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


ये हुए निर्वाचित
उपप्रधान- डॉ. रविदत्त
सह सचिव - डॉ. प्रवीण गहलोत
कोषाध्यक्ष- डॉ. स्नेहिल गुप्ता
- कार्यकारिणी सदस्य- डॉ. अंकित, डॉ. जयभगवान, डॉ. तेजप्रकाश, डॉ. सुमित महाजन औरर डॉ. यशवंत सिंह को सदस्य के रूप में चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें