फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अब तक 300 से अधिक मरीजों के किए जा चुके ऑपरेशन, जबड़े के 70 हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में अब तक चिकित्सकों द्वारा ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के 300 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन किए हैं। ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनिवाल ने अकेले करीब 50 ऑपरेशन जबड़े के किए है। चिकित्सकों के अनुसार पहले सफाई या ऑपरेशन करने से फंगस नहीं रुक रही है। इस कारण सबसे ज्यादा जबड़े और नाक के दोबारा ऑपरेशन किए गए हैं। सोमवार को चिकित्सकों ने दो जबड़े व दो नाक के ऑपरेशन किए। वहीं, म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल हुए और एक मरीज ने दम तोड़ा।
विज्ञापन

जिले में अब तक 94 मरीजों की ब्लैक फंगस से मौत हो चुकी है। जबड़े, नाक, आंख व दिमाग के अलावा फंगस फेफड़ों व आंत में भी फैल रहा है, जो चिंताजनक है। इस हालत में मरीजों के ऑपरेशन भी नहीं हो पाते हैं, जिस कारण कई मरीज दम तोड़ चुके हैं। अस्पताल में फिलहाल 45 मरीज उपचाराधीन हैं। सोमवार को चिकित्सकों द्वारा 4 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया है। पिछले तीन दिनों की अपेक्षा नए मरीज कम आए हैं और ठीक होने वाले मरीज अधिक हैं।
दोबारा से इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज
चिकित्सकों के मुताबिक इन दिनों कुछ ऐसे केस आना शुरू हो गए हैं, जो दोबारा से उपचार ले रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में 7 से 8 मरीज आ चुके हैं, जिनको गंभीर हालत के चलते दोबारा से दाखिल करना पड़ा है। यह मरीज पहले अस्पताल से इलाज लेकर घर जा चुके थे। इनमें दोबारा से फंगस फैलना शुरू हो गई है। मरीजों को चिकित्सकों से राय लेकर समय पर दवा लेने की बेहद जरूरत है।
विज्ञापन

दो नए मरीज आए, एक की हुई मौत
हमारी टीम 300 मरीजों के ऑपरेशन कर चुकी है। सोमवार को म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल किए है और एक की मौत हुई है। कुछ ऐसे केस आ रहे हैं, जिन्हें दोबारा से इलाज की जरूरत पड़ रही है। - डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें