फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी से इलाज की अधिक राशि वसूलने पर निजी अस्पताल संचालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। निजी अस्पताल को हरियाणा सरकार के पैनल का अस्पताल बताकर पुलिसकर्मी से इलाज के नाम पर अधिक राशि वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हिसार के एक निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन हांसी में तैनात ईएचसी देशवीर सिंह ने बताया कि पेट की बीमारी व बुखार होने पर वह हिसार के निजी अस्पताल में इलाज के लिए गया। अस्पताल के रिसेप्शन पर मौजूद स्टाफ ने बताया कि उनका अस्पताल हरियाणा सरकार के पैनल में है और मुझे कम खर्च में इलाज करने का आश्वासन दिया। इस दौरान 10 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा और अस्पताल प्रशासन ने उसके इलाज की एवज में 1 लाख 14 हजार 659 रुपये का बिल बनाकर भेज दिया। देशवीर सिंह ने बताया कि जब उसने ये बिल पास करवाने के लिए एसपी ऑफिस हांसी में जमा करवाए तो पुलिस विभाग के फार्मासिस्ट ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने हरियाणा सरकार की पैकेज पॉलिसी के अनुसार ज्यादा रुपये वसूल किए हैं। पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें