फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 3.19 लाख मतदाता वोटिंग के जरिए चुनेंगे जनप्रतिनिधि

Sun, 17 Jan 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण में जिले के 122 गांव रविवार को अपने जनप्रतिनिधि चुनेंगे। इसमें 526 पंच, 117 सरपंच, 72 ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। तीन खंडों के 3 लाख 19 हजार 368 मतदाता अपने वोट का उपयोग करेंगे। कुल पदों में से 999 सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन


हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय तथा बरवाला में पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति के 1714 पदों में से आधे से ज्यादा मतदान से पहले ही चुने जा चुके हैं। बचे हुए पदों के लिए रविवार को मतदान होगा। मतदान के लिए 630 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव कराने के लिए 3308 कर्मचारियों को चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों पर भेजा गया है।

पोलिंग पार्टियों ने रात को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर रिपोर्ट दी। रविवार की सुबह साढे़ छह बजे मॉक पोल किया जाएगा। इसके बाद साढ़े सात बजे वोटिंग शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


संवेदनशील गांव
बालक, बनभौरी, भैणी बादशाहपुर, बिछपड़ी, बोबुआ, छान, ढांड, ढाणी गारण, ढाणी खान बहादुर, ज्ञानपुरा, हसनगढ़, जेवरा, खरक पूनिया, खेदड़, मतलोडा, राजली, संदलाना, सरसोद, सुलखनी, बांडाहेडी, बीड फार्म, चानौत, डाटा, दयाल सिंह कॉलोनी, ढंढेरी, ढाणी पाल, ढाणी पुरिया, ढाणी शांकरी, गढ़ी, घिराय, जग्गा बाड़ा, जमावड़ी, कंवारी, कुंभा, कुतुबपुर, मसूदपुर, प्रेमनगर, सैनीपुरा, शेखपुरा, सिसाय बोलान, सिसाय कालीरावण, सोरखी, सुलातनपुर, उमरा, बड़छप्पर, बडाला, बास अकबरपुर, बास आजमशाहपुर, बास बादशाहपुर, बास खुर्द बीजन, भाटोल जाटान, भकलाना, खांडाखेड़ी, खरबला, मदनहेडी, पुठी सैमण, सिहंवा खास, सीसर, थुराना, उगालन।

पंच सरपंच के रिजल्ट देर शाम तक
पंच तथा सरपंच पद के लिए मतदान के बाद से ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी। ब्लॉक समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य के लिए मतपेटियों व ईवीएम को सील करके जमा कराया जाएगा। तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 फरवरी मतगणना होगी।  

3308 कर्मचारी कराएंगे मतदान
कुल 122 गांवों में मतदान होगा। इन गांवों में 630 मतदान केंद्रों पर 3308 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। हर एक बूथ पर पांच कर्मचारी रहेंगे। जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 650 से अधिक होगी वहां एक अतिरिक्त कर्मचारी दिया जाएगा। मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए 1346 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें