जिले में सोमवार शाम को आई रिपोर्ट में 283 कोरोना केस मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 11936 हो गया है। इनमें से अब तक जिले के 9782 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं, जबकि 2002 एक्टिव केस है।
सोमवार को अधिक लोग संक्रमित मिलने से कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट गिरकर 81.95 हो गया है। वही विभाग द्वारा करीब 35 अज्ञात संक्रमित मरीजों की तलाश जारी है, जिनका कोई सुराग नहीं लगा है। इससे पहले करीब 22 अज्ञात थे, लेकिन अब उनकी संख्या बढ़ गई है। फिलहाल उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ मिलकर सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।