हिसार। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर सक्रिय हो गया है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 25 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिले में सक्रिय केस 101 पहुंच चुकी है। सभी मरीज को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी है। डेंगू का अभी तक कोई केस नहीं मिला है। कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ाई दी है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में मंकी पॉक्स का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। कोरोना संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं। वीरवार को 25 केस सामने आए है। जिन मरीजों में लक्षण मिले हैं उनके परिजनों के सैंपल भी लिए हैं। कोरोना की पहली लहर में 17147 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे, जिनमें से 327 लोगों की मौत हुई। दूसरी लहर में 36855 लोगों को कोरोना हुआ और 814 लोगों की जान गई। तीसरी लहर में 8797 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली जबकि 39 लोगों ने अपनी जान गंवाई।