फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने के बाद आरोपी ऑनलाइन करता था मोबाइल फोन की खरीदारी फिर दुकान पर बेच लेता था रुपये

विज्ञापन
साइबर सेल थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद साइबर ठग ऑनलाइन मोबाइल फोन खरीदता था। इसके बाद फोन को दुकान पर बेचकर रुपये लेता था। इस बात का खुलासा साइबर सेल थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए जालसाज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बेगम बाग निवासी हिमांशु शर्मा ने किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस संबंध में सैनिक छावनी में रहने वाले आकाश ने तीन मई को साइबर सेल थाना में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

सहायक उपनिरीक्षक राजाराम ने बताया कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी कर दो बैंक के कार्ड से 101544 रुपये की ठगी के बारे में साइबर थाने में एक शिकायत आई। शिकायतकर्ता सैनिक छावनी निवासी आकाश के पास एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नाम से एक लड़की का फोन आया। उसने कहा की आपके कार्ड की लिमिट बिना किसी चार्ज के बढ़ा दी जाएगी। आपको सीवीवी नंबर और कार्ड पिन बताना होगा। फोन करने वाली लड़की ने आकाश से उसका कार्ड नंबर और ओटीपी पूछकर आकाश के दो बैंक के कार्ड से 101544 रुपये की ठगी की।
ओटीपी के माध्यम से निकाली नकदी
पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए कॉल करने वाली लड़की ने ओटीपी के माध्यम से उक्त ट्रांजेक्शन फ्लिपकार्ट पर कोई सामान खरीद कर की है। फिल्पकार्ट से डाटा लेने पर पता चला की उक्त ट्रांजेक्शन में मोबाइल फोन ऑर्डर किया गया था। आर्डर किए गए मोबाइल फोन की आईएमईआई नंबर से मोबाइल फोन को इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसने बताया कि मैंने यह फोन एक दुकान से खरीदा है और उसका बिल मेरे पास है। इसके बाद दुकानदार से पूछताछ में पता चला कि हिमांशु शर्मा ने फ्लिपकार्ट से मोबाइल खरीदने का बिल दिखाकर दुकानदार को फोन बेचा है। हिमांशु शर्मा कॉलर के जरिये नागरिकों से ओटीपी पूछकर फ्लिपकार्ट पर मोबाइल और अन्य ऑर्डर लगाता है। आकाश द्वारा की गई ठगी से हिमांशु शर्मा ने सात मोबाइल फोन के ऑर्डर लगाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ, एचसी प्रदीप कुमार और सिपाही सुशील शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें