फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 2283 छात्राओं को मिली उपाधियां, 24 छात्राओं को रोल ऑफ ऑनर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। फतेहचंद महिला महाविद्यालय में दीक्षांत एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शहरी निकाय मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता एवं उनकी पत्नी डाॅ. प्रतिमा गुप्ता ने छात्राओं को उपाधि वितरित की। इस मौके पर डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि शिक्षा और साक्षरता में अंतर समझना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी साक्षर तो हो रही है परंतु शिक्षित होने के लिए हमें सुसंस्कृत, देश भक्त होना चाहिए। उन्होंने गुरु दक्षिणा के रूप में छात्राओं को एक संकल्प लेने की अपील की। जिसमें वे मन, कर्म, वचन और वाणी से देश के प्रति आस्थावान बनी रहेंगी। प्राचार्य डाॅ. अनीता सहरावत ने अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह में तीन सत्रों की लगभग 2283 छात्राओं ने विभिन्न विषयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधियां प्राप्त की।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के आधार पर 24 छात्राओं को रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। 281 छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने पर पुरस्कृत किया गया। समारोह में जैनेंद्र कुमार जैन, मदनलाल अग्रवाल, देवेन्द्र प्रसाद जैन, कमल कुमार सर्राफ, बनारसी दास गुप्ता, राजेन्द्र कुमार गर्ग, आईजे नाहल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें