फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल लोक अदालत में सीजेएम ने रिहा किए 10 बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम सुरेंद्र कुमार ने बुधवार सायं केंद्रीय कारागार में विशेष जेल लोक अदालत लगाकर विभिन्न मामलों की सुनवाई की। उन्होंने 10 मामलों का मौके पर ही निपटान करते हुए 10 हवालाती बंदियों को रिहा करने के आदेश दिए।
सीजेएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। इसके तहत जेल में बंद हवालाती बंदियों की समस्याओं व शिकायतों पर सुनवाई की जाती है। इसी कड़ी में कल आयोजित जेल लोक अदालत में 10 मामलों में विचाराधीन हवालाती बंदियों को रिहा किया गया। चोरी के मामले में पिछले 10 माह से जेल में बंद प्रमोद को रिहा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेल अदालत लगाने का मुख्य मकसद जेल में बंद हवालाती बंदियों को त्वरित न्याय प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी प्रकार के मुकदमों की सुनवाई की जाएगी। लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का सस्ता व सुलभ साधन है। उन्होंने लोगों से अपने मुकदमों का लोक अदालत के माध्यम से समाधान करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें