फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हांसमेंट व बढ़े हुए पानी के बिलों को लेकर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हुडा सेक्टरों में इन्हांसमेंट और पानी के बढ़े बिलों के विरोध में सेक्टरवासियों ने एडीसी को ज्ञापन सौंपा। सेक्टरवासियों ने कहा कि इन्हांसमेंट, पानी के बढ़े बिलों ने सेक्टरवासियों की कमर तोड़ दी है। सीवरेज की दरें भी बढ़ाई गई है। जितना पानी का बिल आएगा उसका मकान मालिक को 25 प्रतिशत देना होगा। यानी पानी के बिल की राशि बढ़ने के साथ सीवरेज के चार्जेज भी बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा है कि पानी कि बिलों में घरेलू कनेक्शन, औद्योगिक व अन्य संस्थाओं संबंधित कनेक्शन पर अलग-अलग रेट हैं। सेक्टरवासियों का कहना है कि ऐसा ही इन्हांसमेंट का मामला है। एक परिवार अच्छे घर की चाहत में सेक्टरों में आकर रहता है, लेकिन उसकी इन्हांसमेंट तीन पीढ़ियों तक चलती रहती है। सेक्टरवासियों ने मांग की है कि सरकार उनकी समस्याओं की तरफ ध्यान दे।
सड़कों, पार्कों, लावारिस पशुओं की गिनाईं समस्याएं
सेक्टरवासियों ने कहा कि जब से हुडा ने मेंटेनेंस की जिम्मेदारी नगर निगम को दी है, सेक्टरों का बुरा हाल है। सड़कें टूटी हुई हैं। पार्कों का हाल बेहाल है। लावारिस पशुओं, बंदरों ने आम लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। समस्याएं लेकर निगम में जाते हैं तो वे हुडा अधिकारियों का नाम लेकर पल्ला झाड़ लेते हैं और जब हुडा में जाते हैं तो वो निगम के सिर ठीकरा फोड़ देते हैं। समझ नहीं आ रहा कि आखिर समाधान करेगा कौन।
विज्ञापन

समाधान नहीं हुआ तो देंगे 23 को धरना
सेक्टरवासियों ने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता हुडा सेक्टर कॉन्फिड्रेशन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 23 अक्तूबर को धरना देगी। अगर इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो सेक्टरवासी प्रदेश स्तर पर बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
कन्वीनर यशवीर मलिक, बलवंत बूरा, चतर सिंह गोयत, मेवा सिंह ग्रेवाल, दलजीत सिंह अहलावत, बीर सिंह बामल, बलवंत यादव, प्रदीप कुमार, चुन्नी लाल शर्मा, सतपाल ठाकुर सहित सभी सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें