फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के घर सीएम का प्रोग्राम बना तो रातोंरात बिछा दी इंटरलॉकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। विनोद नगर में पिछले सप्ताह बिना मैटीरियल डाले बिछाई गईं इंटरलॉकिंग टाइलों को उखाड़ने के बाद अब जैसे ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल का वार्ड नंबर नौ में पार्षद के घर कार्यक्रम तय हुआ तो रातोंरात फिर से इंटरलॉकिंग टाइलें बिछा दी गईं। अब भी बिछाई गईं इंटरलॉकिंग टेढ़ी-मेढ़ी लगाई गईं। आनन-फानन में काम चलाऊ व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वार्ड नंबर 9 के पार्षद जयप्रकाश के घर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की थी। पार्षद का घर तरसेम नगर में ही स्थित है। इस रास्ते पर जाते समय मुख्यमंत्री के काफिले को कोई परेशानी न हो, इसलिए निगम के अधिकारियों ने ही इंटरलॉकिंग टाइलें बिछवा दी हैं। मजे की बात यह है कि निगम के उच्चाधिकारियों को टाइलें बिछाने की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन

बिना मैटीरियल डाले ही बिछा रहा था ठेकेदार टाइलें
दरअसल, नगर निगम प्रशासन की ओर से विनोद नगर से तरसेम नगर को जोडने वाले रास्ते को इंटरलॉकिंग टाइलों से बनाने का टेंडर दिया गया है। इस पर ठेकेदार द्वारा सीधी मिट्टी डालकर ही इंटरलॉकिंग टाइलें बिछवाई जा रही थीं, जबकि मैटीरियल नहीं डाला गया। बाद में इसकी वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो देखने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और ठेकेदार को मिट्टी हटाकर दोबारा से मैटीरियल डालकर टाइलें बिछाने के निर्देश दिए गए थे।
मुख्यमंत्री का पार्षद के घर जाने का कार्यक्रम था, इसलिए हमने अस्थायी तौर पर टाइलें बिछवाई हैं, ताकि आवागमन में परेशानी न हो। पूरे मैटीरियल के साथ लेवल ध्यान में रखकर नए सिरे से टाइलें लगवाए जाने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रवीण गंगवानी, एमई, नगर निगम
मुझे अस्थायी तौर पर टाइलें लगाने की जानकारी नहीं है। मैंने तो ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि मिट्टी ठीक करके पूरा मैटीरियल डालकर दोबारा से इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाएगा। यह काम उसे एक सप्ताह में पूरा करवाना है।
विज्ञापन

- संदीप कुमार, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें