ड्रग फ्री इंडिया कार्यक्रम के लिए 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। जिलाधीश अशोक कुमार मीणा ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 19 फरवरी को ड्रग फ्री इंडिया कार्यक्रम के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अनेक अति विशिष्ट व्यक्ति जीजेयू में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिलाधीश ने बताया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 19 फरवरी को सुबह 8 बजे से अलग-अलग स्थानों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हिसार के एसडीएम परमजीत सिंह, रोडवेज जीएम विकास यादव, नारनौंद के एसडीएम सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार विनय चौधरी, आदमपुर के उप तहसीलदार ललित कुमार, नारनौंद के तहसीलदार अशोक कुमार, हांसी के तहसीलदार प्रकाश चंद, बास के तहसीलदार प्रताब सिंह, बीडीपीओ संदीप कुमार, संजय टाक, जयपाल तंवर व रणसिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ डीएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी जयपाल सिंह, डीएसपी अमरजीत सिंह, डीएसपी आर्यन चौधरी, डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी जोगिंद्र राठी, डीएसपी रोहताश सिंह, डीएसपी सुनील कुमार, डीएसपी रामभज, डीएसपी उमेद सिंह, डीएसपी दलजीत सिंह व हिसार के शहर थाना प्रबंधक को नियुक्त किया है।