फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन्हांसमेंट पर छूट की स्कीम को सेक्टरवासियों ने किया खारिज, रि-केलकुलेशन पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। प्रदेश सरकार द्वारा एन्हांसमेंट पर जारी फुल एंड फाइनल सेटलमेंट स्कीम को लेकर समस्त हरियाणा के सेक्टर वासियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी हैं। रविवार को इसी मुद्दे को लेकर सेक्टर-3 में ऑल हरियाणा सेक्टर एन्हांसमेंट संघर्ष समिति के आह्वान पर हिसार के समस्त सेक्टरवासियों की संयुक्त बैठक बुलाई गई। बैठक में उपस्थित सेक्टरवासियों ने छूट की स्कीम को खारिज करते हुए री कैलकुलेशन की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की। सेक्टरवासियों ने आने वाले मेयर व नगर निगम चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के बहिष्कार का निर्णय लिया।
बार-बार छूट की स्कीम देकर सरकार भ्रमित कर रही : कुलदीप वत्स
संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने सेक्टर वासियों से कहा कि जन-हितैषी होने का दावा करने वाली बीजेपी सरकार सेक्टर वासियों के साथ न्याय करने में पूरी तरह से असफल रही है। जिस री कैलकुलेशन की मांग को लेकर सेक्टर वासी पिछले सात महीनों से आंदोलन कर रहे हैं, उसको मानने की बजाय सरकार बार-बार छूट की स्कीम लागू कर जनता को भ्रमित कर रही है। यह बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना कदम है। इस छूट की स्कीम के तहत कोई भी सेक्टर वासी एक रुपया भी एन्हांसमेंट का नहीं भरेगा। यदि नियमानुसार सभी सेक्टरों की री कैलकुलेशन होती है तो अलॉटियों को एन्हांसमेंट के रूप में 10 से 15 प्रतिशत राशि भरनी पड़ेगी जो कि अब सरकार छूट की पॉलिसी के तहत पिछले सात महीने का ब्याज लगाकर करीब 70 प्रतिशत राशि भरवा रही है। इतना ही नहीं जो भी सेक्टर वासी इस छूट की स्कीम के तहत एन्हांसमेंट भरेगा, वो आगामी री कैलकुलेशन की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकता तथा कोर्ट में जाने का अधिकार भी अलॉटी के पास नहीं होगा, क्योंकि इस छूट की स्कीम को नौ कठिन शर्तों के साथ लागू किया गया है। यह स्कीम सेक्टर वासियों के साथ धोखा है, हम इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वत्स ने मुख्यमंत्री से सभी सेक्टरों की री कैलकुलेशन की मांग करते हुए कहा कि जिन चार मांगों को सरकार मानने में आनाकानी कर रही है। एकता जैन, चरणजीत बजाज व पीआर बंसल वर्सेस हुडा अथॉरिटी केस में हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने नोटिसों में देरी, लैश कनवेड, सेक्टर कटने से पहले की एन्हांसमेंट व कामन-लैंड के विषय को लेकर स्पष्ट आदेश जारी कर रखे हैं, फिर भी इनको लागू नहीं किया जा रहा। यदि सरकार री कैलकुलेशन की मांग को स्वीकार नहीं करती तो आने वाले मेयर व नगर निगम चुनाव में सभी सेक्टर वासी बीजेपी प्रत्याशियों का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। इस मौके पर सेक्टर 3-5 के आरडब्ल्यूए प्रधान कर्नल चंद्रसिंह, तजेंद्र गुप्ता, अनंतराम सोनी, भीम सिंह ख्यालिया, भारत भूषण ठकराल, कमल ग्रोवर, बनवारी लाल, सुमन धीमान, मूर्ति देवी, कमलेश मलिक सहित अनेक सेक्टर वासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें