फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला बोले घरों के बाहर लगे मीटर उखाड़कर जोहड़ में फेंक देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। एसवाईएल नहर के निर्माण की मांग को लेकर इनेलो के जेल भरो आंदोलन में शुक्रवार को अनाज मंडी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर बिजली के बिल आधे कर देंगे। घरों के बाहर गलत तरीके से लगाए गए मीटर उखाड़कर जोहड़ में फेंक देंगे। इनेलो-बसपा गठबंधन के 41 हजार 637 लोगों ने रिकॉर्ड गिरफ्तारियां दी। डीएसपी जितेंद्र खटकड़ ने सभी की अनाज मंडी में ही गिरफ्तारी दिखाते हुए एसडीएम के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने इतनी भीड़ को जेल में रखने की जगह कम होने का हवाला देते हुए गिरफ्तारी स्थल पर ही उन्हें रिहा करने की घोषणा की। नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि खट्टर सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में नहर निर्माण की बात कही थी लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद केवल इस नहर निर्माण को कैसे रोका जाए, इस बात को लेकर साजिश रचने का काम किया। उन्होंने कहा कि एसवाईएल निर्माण पर कांग्रेस और भाजपा, दोनों सरकारों ने राजनीति की है। इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों व छोटे दुकानदारों का ऋण माफ किया जाएगा। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे। साथ ही हर परिवार में से एक युवा को सरकारी नौकरी, गरीब की बेटी की शादी में 5 लाख रुपये की कन्यादान राशि दी जाएगी। बुजुर्गों को एकमुश्त 2500 रुपये पेंशन करेंगे। प्रदेश में बिजली बिल आधे किए जाएंगे। भाजपा सरकार ने गलत तरीके से जो मीटर घरों के बाहर लगाए हैं। उन मीटर को उखाड़कर जोहड़ में फेंकेंगे।

सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो व बीएसपी गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते हुए इस बार 1987 का इतिहास दोहराएगा। एसवाईएल आंदोलन और चुनरी चौपाल में जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है। गठबंधन में युवाओं को रोजगार और किसानों को पानी देने का काम करेगा। युवाओं को अगले तीन महीने में एक बार फिर रोजगार मेला लगाकर रोजगार दिलाएंगे। पिछले साढ़े तीन साल में खट्टर सरकार ने केवल युवाओं के साथ धोखा किया है। मुख्यमंत्री का दौरा तो केवल भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने हिसार के विकास के लिए बतौर सांसद कई प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाने के लिए जीतोड़ मेहनत की है।
विज्ञापन


बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि आगामी आम चुनाव में बहन मायावती के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की ही देश में सरकार बनेगी। प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की। उन्होंने कहा कि मोदी जी न तो दलित को मकान दे पाए हैं न युवाओं को रोजगार दे पाए हैं और न ही पाकिस्तान को सबक सीखा पाए हैं। मोदी जी 70 वर्ष में एक बार दलित के घर नहीं गए और अब वे उनके घर अपना खाना साथ ले जाकर, दलित के घर खाना खाने का नाटक कर रहे हैं।

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि जेल भरो आंदोलन से भाजपा सरकार बुरी तरह से घबराई हुई है परन्तु एसवाईएल नहर के निर्माण को लेकर सीएम एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं।
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
इस मौके पर विधायक रणवीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक, इनेलो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र लितानी, युवा जिला अध्यक्ष अमित बूरा, ज विधआयक परमिंदर ढुल, विधायक ओम प्रकाश गोरा, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा,शीला भ्याण, बसपा के उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर, जोन प्रभारी सुरेंद्र पंघाल, जिला प्रभारी बलराज सातरोडिय़ा, सजन लावट, सतबीर सिसाय, तरूण जैन, राजेंद्र चुटानी, मनदीप बिश्नोई, रमेश चुघ,दलवीर पंवार, राजमल काजल,उपस्थित थे।

उकलाना से हलोपा से विधानसभा प्रत्याशी रही भारती उकलाना ने इनेलो ज्वाइन करने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें