फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से यौन शोषण मामला: कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई 20-20 साल की कैद, चार साल में मिला इंसाफ

Tue, 23 Sep 2025 10:25 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी हिसार

सार

यौन शोषण करने के दो अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने दोषियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है। यह मामला साल 2021 का है जब दरिंदों ने बच्चों का यौन शोषण किया था।  
विज्ञापन
यौन शोषण मामले में कोर्ट ने दोषियों को सुनाई सजा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 10 व 11 साल के दो बच्चों के साथ यौन शोषण करने के दो अलग-अलग मामलों में दोषी दो युवकों को 20-20 साल की सजा सुनाई गई है। हिसार के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने मंगलवार को एक दोषी पर 1.12 लाख रुपये व दूसरे दोषी पर 56 हजार रुपये जुर्माना किया है। एक युवक दोनों तो दूसरा युवक एक ही मामले में दोषी है। दोनों दोषी युवक पीड़ितों के पड़ोसी हैं। इस बारे में हांसी महिला थाना ने 19 सितंबर, 2021 को दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार एक एफआईआर में पीड़ित बच्चे ने बताया कि घटना के समय वह पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। जून 2021 में वह क्रिकेट खेल रहा था तो दो युवक उसे झाड़ियों में ले गए और उसका यौन शोषण किया। इसके बाद वह घर गया और उदास रहने लगा तो परिजनों ने कारण पूछा तो उसने काफी दिनों के बाद यह घटना परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसको पुलिस के पास ले गए और यह मामला दर्ज करवाया। 

वहीं एक अन्य पीड़ित बच्चे ने बताया कि जुलाई 2021 को एक युवक ने उसे टॉफी का लालच दिया। इसके बाद वह उसे झाड़ियों में ले गया और यौन शोषण कर मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो ले ली। इसके बाद उसने उसे ब्लैकमेल किया और धमकियां दी। बाद में उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो वे उसे पुलिस के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें