फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चोरों ने फोटो स्टूडियो से कैमरे, नकदी व अन्य सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चोरों ने रविवार रात को जाट धर्मशाला के समीप एक फोटो स्टूडियो का शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोर दुकान से 2 कैमरे, 21 हजार की नकदी और अन्य सामान चोरी करके ले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। आजाद नगर एरिया निवासी राजबीर ने बताया कि मेरी जाट धर्मशाला के पास मोनू फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान है। रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे तक मैं दुकान बंद करके घर गया था। सुबह करीब 6 बजे पास में चाय की दुकान करने वाले का मेरे पास फोन आया। उसने मुझे बताया कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना पाकर मैं तुरंत दुकान पर पहुंचा। यहां आकर मैंने डायल 112 पर सूचना दी। यहां आकर मैंने देखा कि दोनों तरफ से चोरों ने शटर को उखाड़ा हुआ था। राजबीर ने बताया कि चोर स्टूडियो से 2 कैमरे, 21 हजार रुपये और अन्य सामान चुरा ले गए। राजबीर ने बताया कि मैं आमतौर पर कैमरे अपने साथ घर ले जाता था, लेकिन अब कुछ दिन से ये दुकान पर ही रखे हुए थे। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध आ रहे हैं नजर
राजबीर ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक अल सुबह करीब 3 बजे बैग ले जाता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा साथ लगती कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें