फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के केवल दो केस मिले, 20 स्वस्थ्य होकर लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में दो नए मरीजों की पुष्टि हुई। इससे पहले 7 मार्च को कम केस मिले थे। वहीं, दो मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वीरवार को 20 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

जून माह के बाद लगातार आंकड़ा गिरता आ रहा है। यह जिले के लिए अच्छे संकेत है। इस समय 83 मरीज सक्रिय हैं। रिकवरी रेट 97.81 फीसदी है। जिले में अब तक 1099 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
13480 लोगों को लगी कोरोना रोधी वैक्सीन
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले में टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। वीरवार को एक दिन में 13480 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण ने बताया कि अभी तक 3 लाख 44 हजार 885 वैक्सीन की डोज दी गई है। 60 वर्ष से अधिक के 80602 और 45 से 60 वर्ष के 92830 लोगों को प्रथम डोज दी गई है। वहीं, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 10 हजार 421 लोगों ने पहली डोज जबकि 41829 लोगों ने दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें