फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मोबाइल छीनने के 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर थाना पुलिस ने कैमरी रोड पुल के पास पैदल जा रहे व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनने के मामले में आरोपी श्याम विहार कॉलोनी निवासी सुरेश और मंगाली सुरतिया निवासी संतलाल को गिरफ्तार किया है। मुख्य सिपाही पंकज ने बताया कि अमरदीप कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने कैमरी रोड पुल के पास से बाइक सवार दो युवकों द्वारा मोबाइल फोन छीनने की शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन


जमीन हड़पने के केस में भगौड़ा आरोपी मध्यप्रदेश से काबू
हिसार। सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत करने के मामले में छत्तरपुर (मध्यप्रदेश) के संतोष कुमार राजोरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में पीएलए की गायत्री देवी की शिकायत पर 21 मई 2019 को केस दर्ज किया था। महिला ने बताया कि पति ओमप्रकाश भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद हमने साल 2012 में गांव किकराल की 15 एकड़ जमीन बेच दी थी। इसके बाद दंपती जमीन खरीदने मध्यप्रदेश के छत्तरपुर गया। वहां प्रॉपर्टी डीलर संतोष कुमार ने कई जगह दिखाई। फिर संतोष और हेमंत शर्मा के साथ जमीन का सौदा तय हुआ। आरोपियों ने 300 एकड़ जमीन में से 225 एकड़ जमीन हमारे नाम करवा दी। 75 एकड़ जमीन नाम नहीं होने के सदमे से 2017 में पति की मौत हो गई। इस मामले में संतोष भगौड़ा चल रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें