फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के प्रयासों से चंदन नगर की ढाणियों में पहुंची बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आजादी के बाद से ही अंधेरे में बैठे चंदन नगर की ढाणियों के निवासियों के लिए रविवार का दिन उजाला लेकर आया। पंचायत के प्रयासों से ढाणियों में ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली पहुंचाने का काम हुआ है। सरपंच सतेंद्र कुमार के नेतृत्व वाली ग्राम पंचायत ने करीब छह लाख रुपये बिजली निगम में जमा करवाए। इसके बाद ढाणियों तक तार पहुंचाकर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। उसके बाद प्रत्येक ढाणी के लिए मीटर लगाया गया। ढाणी में बिजली आने पर ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
चंदन नगर के क्षेत्र संजय नगर में दर्जन भर ढाणियों के लोग पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ स्थानीय विधायकों और सांसदों के समक्ष ढाणियों में बिजली लगवाने की गुहार लगा चुके थे। ग्रामीणों ने मुताबिक किसी ने भी उनकी समस्या का हल नहीं निकाला। आखिरकार पंचायत आगे आई और सरपंच सतेंद्र कुमार ने बिजली निगम से एस्टिमेट बनवाकर पैसा जमा करवाया। इसके बाद पोल, ट्रांसफॉर्मर और मीटर लगे हैं। ढाणियों तक बिजली पहुंचाने में 40 पोल लगाए गए। 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इस दौरान पंच जयपाल, सुनील, बलराज, चंदगीराम, रमेश, अजमेर, तेजभान, सुनीता, वीना, अमरपति, इंद्रो, बीरमति, राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बिना बिजली के आज कोई जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता। ऐसा लगता था कि वोट होते हुए भी ढाणियों में रहने वाले लोग मुख्यधारा से बाहर थे। इसलिए ढाणियों के लोगों की परेशानी देखकर उन्हें दुख होता था। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करते हुए पंचायत के खर्च पर ढाणियों तक बिजली पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

-सतेंद्र कुमार, सरपंच, चंदन नगर

चंदन नगर की ढाणियों में बिजली सप्लाई देने के लिए 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। 13 ढाणियों के मीटर लगा दिए गए हैं। बिजली भी चालू कर दी गई है।
-राजकुमार, जेई, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें