फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी मान फिर मामले को लेकर पहुंचे नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

मूक-बधिर स्कूल में कुमारी सैलजा की ग्रांट के दुरुपयोग मामले में एडीसी ने मामले की जांच के तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में टेक्निकल टीम को लिया गया है। टेक्निकल टीम में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन नगर निगम और एक्सईएन पंचायती राज को लिया गया है। ये तीनों अधिकारी मामले की जांच करेंगे। जांच के बाद जल्द ही ये रिपोर्ट सरकार के पास भेजी जाएगी। निगम कार्यालय में इसी मामले को लेकर सोमवार को फिर से एडीसी एएस मान पहुंचे। उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट संबंधित टेक्निकल टीम से रिपोर्ट मांगी।
सांसद ने खुद किया था दौरा
सांसद कुमारी सैलजा ने अनाज मंडी स्थित मूक-बधिर स्कूल में काम करवाने के लिए 25 लाख की ग्रांट दी थी। काम पूरा होने के बाद सांसद ने खुद काम का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों के इस काम पर आपत्ति जताई थी। जिस काम के लिए ग्रांट का पैसा भिजवाया गया था, उसे उसके लिए खर्च ही नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर राज्यसभा सांसद ने सरकार को चिट्ठी लिखकर जांच के लिए कहा था। टेक्निकल जांच के लिए तीन विभागों के एक्सईएन की कमेटी गठित की गई है। टेक्निकल रूप से कहां खामियां रही, इसकी जांच की जाएगी। - एएस मान, एडीसी हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें