फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्लाट में छुपा रखीं थी चोरीशुदा 19 बाइक, आरोपी काबू

Mon, 05 May 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में स्पेशल स्टाफ कार्यालय में खड़े चोरीशुदा मोटरसाइकिल। 
विज्ञापन
हिसार। पुलिस स्पेशल स्टाफ की टीम ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 19 चोरीशुदा बाइक अपने प्लाट में खड़ी कर रखी थी। आरोपी इन बाइक को बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन

डीएसपी कमलजीत ने पत्रकारवार्ता में बताया कि बाइक चोरी के मामले में भिवानी के खानक निवासी सोमबीर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग जगह से चुराई गईं 19 बाइक बरामद की हैं। डीएसपी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ इंचार्ज अपनी टीम के साथ तोशाम-लाडवा रोड पर मौजूद थे। उन्हें बिना नंबर की एक बाइक आती दिखाई दी।
पुलिसकर्मियों ने उसे रुकवाकर काबू किया। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक सिटी थाना क्षेत्र से चोरी की है। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि बाइक 23 अप्रैल को काठ मंडी से चोरी हुई थी। इसके बारे में बवानीखेड़ा निवासी श्यामलाल की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि उसने इसके अलावा 18 अन्य बाइक चोरी की हैं। इनमें से आठ हिसार और दो हांसी से चोरी की हैं। वहीं आरोपी के खिलाफ भिवानी में एनडीपीएस एक्ट और चोरी के दो केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें