फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईट का सर्वर डाउन होनें से नहीं पाया जातिगत जनगणना का डाटा ऑलनाईन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जातिगत जनगणना कर रहे सक्षम युवाओं को फील्ड के अलावा कार्यालय में भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ई-दिशा की साइट पर डाटा अपलोड न होने से सक्षम युवाओं को काफी दिक्कत हो रही हैं। डाटा अपलोड करने के लिए सक्षम युवाओं को शहर में बने साइबर कैफे पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
शहर में जातिगत जनगणना कर रही एक सक्षम युुवती ने जानकारी दी की शनिवार को दोपहर 2 से शाम 4 चार तक डाटा अपलोड करने की कोशिश की परंतु साइट ओपन नहीं हुई। साइबर कैफे के कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि साइट का सर्वर डाउन होने के कारण साइट शाम 6 बजे तक नहीं चली। रात्रि साढ़े 8 बजे एक सक्षम युवा ने जानकारी दी कि रात्रि साढ़े आठ बजे साइट सही चलने लगी।
विज्ञापन

डाटा साइट पर अपलोड करने की दी थी सलाह
शहर में जातिगत जनगणना के लिए निगम व जिला प्रशासन अधिकारियों ने तैयारियां की थी। सक्षम युवाओं को उसी दिन एकत्रित किया डाटा ई-दिशा की साइट पर अपलोड करने की सलाह दी गई थी। अधिकारियों ने कहा था कि एक साथ सारा डाटा पोर्टल पर अपलोड करने से साइट का सर्वर डाउन हो जाएगा।
विज्ञापन

सक्षम युवाओं को नहीं होने देंगे दिक्क्त
निगम अधिकारियों ने बताया कि एक साथ डाटा अपलोड करने से साइट का सर्वर डाउन हो जाता है। धीरे-धीरे साइट ठीक चलने लगेगी। सक्षम युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

17 मार्च तक जातिगत सर्वे की ग्राउंड रिपोर्ट
बरवाला
कुल हाउस- 7616
डाटा अपलोड- 2077
डाटा नोट अपलोडेड- 5539
.............
गंगवा क्षेत्र
कुल हाउस- 3378
डाटा अपलोड- 0
डाटा नोट अपलोडेड- 3378
..................
हांसी
कुल हाउस- 14645
डाटा अपलोड- 7572
डाटा नोट अपलोडेड- 7073
.................
हिसार
कुल हाउस- 48570
डाटा अपलोड- 4430
डाटा नोट अपलोडेड-44140
............
नारनौंद
कुल हाउस- 2985
डाटा अपलोड- 1785
डाटा नोट अपलोडेड-1200
.....................
सातरोड़ कलां
कुल हाउस-474
डाटा अपलोड- 0
डाटा नोट अपलोडेड- 474
...............
सातरोड़ खास
कुल हाउस- 1785
डाटा अपलोड- 0
डाटा नोट अपलोडेड- 1785
.............
उकलाना मंडी
कुल हाउस- 2182
डाटा अपलोड- 2095
डाटा नोट अपलोडेड- 87
..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें