फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को फोन कर बुलाया घर, परिजनों संग दे दिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले के एक गांव की 21 साल की युवती ने जींद के गांव खरक बूरा के 23 वर्षीय सोनू को फोन कर शादी की बात करने घर बुलाया। सोनू मंगलवार को उसके घर आया तो युवती ने 6-7 परिवार वालों के साथ मिलकर जबरन उसे जहरीली गोलियां खिला दीं और फिर गली में धक्का दे दिया। किसी के फोन करने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस में लाकर सिविल अस्पताल में दाखिल करा दिया। युवक की हालत चिंताजनक बनी है। बरवाला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खरक बूरा के सोनू ने बताया कि उसने जाट कॉलेज से इस साल बीए की है। बरवाला एरिया की एक युवती ने भी बीए की है। उनकी मुलाकात तीन साल पहले यहां बस अड्डे पर हुई थी। वे दोनों तब बीए फर्स्ट ईयर में थे। दोनो में पहले बातचीत का दौर चला, फिर प्यार हो गया। तीन महीने पहले युवती के घर वालों को इस बात का पता चल गया। सोनू के अनुसार उसे युवती ने बताया कि परिजनों ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। अब उनमें 15 दिनों से फोन पर बात नहीं हो रही थी। युवती ने सोमवार शाम को उसे फोन पर बताया कि परिवार वाले शादी के लिए रजामंद हो गए हैं और मंगलवार को आकर बात कर लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहर पिला गली में फेंक दिया
सोनू ने बताया कि वह युवती के घर पहुंच गया। वहां नजारा कुछ और था। उसे देखते ही युवती और उसके परिजन आगबबूला हो गए। फिर उन्होंने उसके हाथ पकड़कर उसके मुंह में जहरीली गोली डालकर पानी उड़ेल दिया। गोली गले से उतरी तो उन्होंने उसे गली में फेंक दिया। फिर किसी ने सिविल अस्पताल में फोन पर सूचना दी तो एक एंबुलेंस वहां पहुंची और कर्मचारी उसे सिविल अस्पताल में ले आए। बरवाला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

-प्रेमी की हालत चिंताजनक, जींद के गांव खरक बूरा का है युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें