फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिले में बिजली के 172 खंभे गिरे, 40 क्षेत्रों में 8 घंटे तक बिजली कट, 435 शिकायतें आईं

विज्ञापन
हिसार दोपहर 4 दिन में ही हो गया अंधेरा बारिश में लाइट जला कर गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
हिसार। तेज अंधड़ व बारिश के कारण शुक्रवार को जिले में 172 बिजली के खंभे गिर गए। पुराना शहर सहित 30 क्षेत्रों में 8 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। 3 जगह पेड़ गिरे जबकि 12 से अधिक क्षेत्रों में तार टूट गए। शाम तीन बजे से लेकर रात 9 बजे के बीच बिजली कट से डेढ़ लाख से अधिक लोग परेशान दिखे। इसी बीच बिजली निगम के पास शहर से 435 शिकायतें आईं जिनमें से सिर्फ 65 का निपटारा किया जा सका। बिजली कट से परेशान लोग व्हाट्सएप पर गुस्से का इजहार करते रहे, वहीं बिजली निगम के अधिकारी मौन साधे रहे।
विज्ञापन

तलाकी गेट के समीप खुले मैदान, बीड़, रेलवे रोड पर पेड़ गिर गए, जहां बिजली के तार टूटने से 5 से 6 घंटे बिजली कट रही। करीब 10 हजार से अधिक लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि सुभाष नगर, जयदेव नगर, शांति नगर, ऑटो मार्केट, राजगुरु मार्केट, आजाद नगर, मिलगेट, 12क्वार्टर, सिटी थाना समीप एरिया, पठाना मोहल्ला, पुष्पा कॉम्प्लेक्स समीप एरिया, सेक्टर 33 में स्पार्किंग से तार टूट गए, जिस कारण 7 घंटे से अधिक बिजली कट से करीब 25 हजार क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

बिजली कट से इन क्षेत्रों में उपभोक्ता रहे परेशान
33केवी मिलगेट, 33केवी सेक्टर 1-4, सेक्टर 33, 33केवी जुगलान में दोपहर 12 बजे से बिजली कट लगने शुरू हो गए। जिससे शाम 8 बजे तक लोग बिजली कट से जूझते दिखे। शाम 3 बजे से सेक्टर 5 में, सूरजमल एन्क्लेव, तायल बाग, सेक्टर 14, बीड़ बबरान, सेक्टर 14 पार्ट टू, नई अनाज मंडी, ऑटो मार्केट, राजगुरु मार्केट, तलाकी गेट, रेलवे रोड, सुभाष नगर, सेक्टर 4, आजाद नगर, जयदेव नगर, सेक्टर 14 व 33, मुलतानी चौकी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 1, पुष्पा काम्पलेक्स व समीप सटे क्षेत्र, न्यू मॉडल एक्सटेंशन, मॉडल टाउन, जिंदल चौक, डाबड़ा चौक, संत निरंकारी रोड, डबल फाटक रोड, पुरानी सब्जी मंडी, सैनियान मोहल्ला, ठंडी सड़क, सरकारी स्कूल नंबर-3 समीप क्षेत्र, मुलतानी चौकी, भगत सिंह चौक, तेलियान पुल, जहाजपुल चौक, सुंदर नगर, जलेबी चौक सहित सटे क्षेत्रों में 7 से 8 घंटे तक बिजली कट से उपरोक्त डेढ़ लाख क्षेत्रवासी परेशान दिखे।
विज्ञापन

-
172 बिजली के पोल गिरे, 17 सब-डिविजन की सभी टीमें उतरी
शुक्रवार को हुई बारिश के कारण जिले में 172 बिजली के पोल गिर गए। बालसमंद में 40 से अधिक बिजली पोल गिरे। बिजली निगम के आला अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 172 बिजली पोल गिरने की जानकारी मिली है। यह संख्या बढ़ सकती है। हिसार सर्कल की 17 सब-डिविजन की तमाम टीमों को उतार दिया गया है, जोकि सर्वे कर बिजली संबंधित शिकायतों पर रिपोर्ट तैयार कर एसडीओ को सौंपेगी। जिसके बाद एसई कार्यालय को रिपोर्ट पेश की जाएगी। जहां से आला अधिकारी मंथन कर समस्याओं के निवारण के लिए कदम उठाएंगे।

एमसी-डीसी कॉलोनी में 10 घंटे से अधिक का बिजली कट
एमसी-डीसी कॉलोनी में शुक्रवार को 10 घंटे से अधिक समय का बिजली कट रहा। जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुपों पर उन्होंने संबंधित गलियों व क्षेत्रों में बिजली कट की समस्या को अपडेट करते दिखे, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी मौन बने रहे। परिणामस्वरूप, एमसी व डीसी कॉलोनी में शुक्रवार सुबह 10 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक बिजली संबंधित समस्या का निवारण नहीं हो पाया।


वर्जन
172 बिजली के पोल गिरे हैं। हमारी 17 सब-डिविजनों की टीमें लगी हुई है। शुक्रवार रात तक तमाम शिकायतों का निवारण नहीं हो पाया। इसलिए शनिवार को हिसार सर्कल का पूरा सर्वे कर रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। जिसके बाद उचित कदम उठाकर बिजली संबंधित शिकायतों का निवारण कर दिया जाएगा। बारिश के कारण कई फीडरों को बंद कर दिया गया था। समाधान के लिए पूरा दिन हमारी टीमें लगी हुइ हैं। सभी एक्सईएन-एसडीओ की मॉनिटरिंग कर बिजली संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

- ओमबीर, एसई, हिसार सर्कल, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें