फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को आई नींद की झपकी, सुंलन बिगड़ने से पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उकलाना। लितानी मोड़ के पास रविवार सुबह करीब 5:00 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। वहीं एक मजदूर घायल हो गया तो ऊपर बैठे दो मजदूरों ने कूदकर जान बचाई।
बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। मृतकों में एक मजदूर उत्तर प्रदेश जबकि दूसरा बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 5:00 बजे टोहाना-हिसार मुख्य मार्ग पर बरवाला की ओर से तूड़े से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। तीन मजदूर आगे ट्रैक्टर पर बैठे थे जबकि दो ट्रॉली पर बैठे थे। जैसे ही ट्रैक्टर लितानी मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक चालक को नींद की झपकी लगने से संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरते हुए पलट गई। इससे ट्रैक्टर पर आगे बैठे तीनों मजदूर दब गए। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बसेरा गांव निवासी 33 वर्षीय दिलशाद और बिहार के अरेलिया जिला के गांव खेरा निवासी जीवन की मौत हो गई जबकि उत्तर प्रदेश के इटा निवासी तीसरा मजदूर खट्टर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उत्तर प्रदेश के इटा जिला निवासी संजय और कुंदन ने कूदकर अपनी जान बचाई।
सूचना पाकर सूरेवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिये घायल के अलावा मजदूरों के शवों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चौकी इंचार्ज दयाराम ने बताया कि यह हादसा ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से हुआ है। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। संजय व कुंदन को हल्की चोट लगी हैं। उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


पंजाब से लाते थे तूड़ा, सोनीपत में बेचते थे
मृतकों के परिजनों का कहना है कि सभी मजदूर पंजाब से ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ा भरकर लाते थे और इसे सोनीपत व उत्तर प्रदेश के एरिया में बेचते थे। शनिवार शाम को तूड़ा भरकर वह सोनीपत के लिए निकले थे। मृतक जीवन के परिजनों के अनुसार जीवन ही परिवार का इकलौता सहारा था। अब परिवार में कोई कमाने वाला भी नहीं बचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें