फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर व स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से टली रेल दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी आदमपुर। रविवार सुबह आदमपुर से जाखोद खेड़ा के बीच कर्मचारियों व ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ी रेल दुर्घटना होने से बच गई।
जानकारी के अनुसार सुबह आदमपुर से करीब 7 बजकर 55 मिनट पर एक मालगाड़ी हिसार के लिए रवाना हुई लेकिन जाखोद खेड़ा रेलवे स्टेशन के बिल्कुल पास गेट नंबर 106 के नजदीक करीब 8 बजकर पांच मिनट पर जब मालगाड़ी गुजरने लगी तो रेल लाइन फ्रेक्चर होने के कारण जोर का धमाका हुआ। लगभग 26 से 27 डिब्बे गुजरने के बाद स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही गाड़ी को लाल झंडी देकर रुकवाया गया। रेल लाइन के डैमेज होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर हिसार से एक टीम पहुंची तथा डैमेज लाइन को ठीक किया। इसके चलते किसान एक्सप्रेस को आदमपुर तथा रेवाडी-फाजिल्का पैसेंजर एवं धुरी-सिरसा गाड़ी को हिसार में ही रोके रखा गया। बाद में रेल लाइन को ठीक करके गाड़ियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। लाइन खराब होने के चलते किसान एक्सप्रेस 1 घंटा 5 मिनट, रेवाड़ी-फाजिल्का पैसेंजर 2 घंटा 37 मिनट एवं धुरी-सिरसा पैसेंजर लगभग 2 घंटे 30 मिनट से ज्यादा की देरी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें