अमर उजाला ब्यूरो
बालसमंद।
मार्च माह में 9वीं और 11वीं कक्षा के पेपर लीक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब 11वीं कक्षा का राजनीतिक विज्ञान का पेपर रविवार शाम को व्हाट्सप पर वायरल हो गया। हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा 9वीं और 11वीं के पेपर का आयोजन करवाया जा रहा है। 9वीं और 11वीं कक्षा की पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अमर उजाला ने 11वीं का लीक यह पेपर जिला शिक्षा अधिकारी को व्हाट्सप कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि 714 कोड के इस लीक पेपर के नीचे बंडल दिखाई दे रहा है जिससे साफ जाहिर होता है कि इस प्रकार लीक पेपर में किसी न किसी प्रकार से अधिकारी शामिल हो सकते हैं। इस पेपर को व्हाट्सप पर वायरल करने वाले के हाथ का अंगूठा भी साफ नजर आ रहा है।
कुछ इस प्रकार है पेपर : छ: नम्बर के प्रश्न में समानता के विभिन्न प्रकारों का वर्णन, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों की उपयोगिता का वर्णन और भारतीय प्रधानमंत्री की शक्तियों तथा कार्यों का वर्णन पूछा गया है।