फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम ने घुड़साल में भरे निर्माण सामग्री के भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एडीसी एएस मान के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने गांव घुड़साल में विकास कार्यों में प्रयोग निर्माण सामग्री के सैंपल भरे। चार अधिकारियों की टीम ने यह सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
जिले में डी प्लान के तहत करीब 23 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए एडीसी अमरजीत सिंह मान ने एक कमेटी का गठन किया, जिसमें पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सचिन भाटी, सिंचाई विभाग के एसडीओ तस्वीर कुहाड़, पंचायती राज विभाग के एसडीओ नरेंद्र सिंह और योजना अधिकारी जोगेंद्र कालीरामणा को शामिल किया गया।
विज्ञापन

नाले में प्रयुक्त ईंटों और सीमेंट प्लास्टर के लिए सैंपल
अधिकारियों की टीम ने गांव घुड़साल में सिंचाई के काम के लिए बनाए गए नाले में प्रयुक्त निर्माण सामग्री के सैंपल लिए। मौके से ईंट के सैंपल लिए। नाले में प्रयुक्त कंकरीट सीमेंट प्लास्टर के कुछ टुकडे़ भी लिए गए हैं। इन सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह विकास कार्य कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी काड़ा की ओर से कराया गया है। इसके लिए डी प्लान के तहत बजट दिया गया था।
विज्ञापन

विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता नहीं होगा। सैंपल लगातार लिए जाएंगे। जहां निर्माण सामग्री की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली, उस ठेकेदार और विभाग के खिलाफ कार्रवाई होगी। - एएस मान एडीसी

- जिले में डी प्लान के तहत 23 करोड़ रुपये से कराए जा रहे विकास कार्य
- एडीसी के निर्देश पर गठित टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें