फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती युवाओं का रात 11 बजे तक हुआ मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस भर्ती के रिजल्ट में सफल रहे 230 जवानों का रविवार को अवकाश के दिन मेडिकल किया। देर रात 11 बजे तक युवाओं का मेडिकल किया गया। सोमवार को ईद के अवकाश के बावजूद सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच होगी। रविवार को 190 जवानों की मेडिकल जांच हो सकी।
प्रशासन ने सिविल अस्पताल प्रबंधन को आदेश दिए थे कि छुट्टी वाले दिन मेडिकल जांच की जाए। प्रदेश में 4500 पुुरुष पुलिसकर्मियों की भर्ती का रिजल्ट घोषित हुआ है। इनमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को हिसार जिला अलॉट हुआ है। प्रदेश के सभी सफल अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग ने शनिवार को मधुबन बुलाया था। वहां उनको जिले अलॉट कर संबंधित जिलों में रविवार और सोमवार को मेडिकल जांच कराने के आदेश दिए थे। रविवार और सोमवार को सरकारी छुट्टी होने का मसला उठा तो उन्हें स्पष्ट कर बता दिया गया था कि दो दिन छुट्टी होने के बावजूद संबंधित जिले के सिविल अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच होगी। इसलिए अभ्यर्थी रविवार सुबह आठ बजे अस्पताल में पहुंच गए थे।
विज्ञापन

डॉक्टरों के केबिन, लैब के बाहर लगीं लाइनें
पुलिस भर्ती में सफल रहे जवानों की डॉक्टरों के केबिन के आगे लाइनें लगी रहीं। अस्पताल में जवानों की आंखों की जांच, ब्लड, यूरिन की जांच की गई। उनका एक्सरे, ईसीजी किए गए और फिर फिजिशियन ने जांच की। काफी जवान पूरी मेडिकल जांच कराने में सफल रहे तो कुछ की जांच अधूरी रही। वे सोमवार को पूरी करा सकेंगे।
चरित्र सत्यापन का काम रात से शुरू
सफल अभ्यर्थी शनिवार रात से ही चरित्र सत्यापन के लिए जिले के थानों में पहुंचने शुरू हो गए थे। एसपी ऑफिस से उनके चरित्र सत्यापन के आदेश दिए गए थे। चरित्र सत्यापन का काम शनिवार रात को शुरू हुआ था। यह काम रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर आई लिस्ट
पुलिस विभाग ने डीएसपी जितेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर माया सिंह को मेडिकल जांच की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। इंस्पेक्टर माया सिंह और अभ्यर्थी रविवार सुबह सिविल अस्पताल में पहुंच गए थे। इंस्पेक्टर ने सीएमओ ऑफिस के स्टाफ से सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच करने की बात कही तो स्टाफ ने लिस्ट मांगी। विभाग ने तब तक उनको कोई लिस्ट उपलब्ध नहीं कराई थी। इंस्पेक्टर ने तब व्हाट्स एप पर लिस्ट मंगाकर स्टाफ को दिखाई। सफल अभ्यर्थियों ने मेडिकल जांच करानी शुरू कर दी। इंस्पेक्टर माया सिंह के पास दोपहर तीन बजे एक पुलिसकर्मी मधुबन से लिस्ट लेकर पहुंचा।

रविवार को छुट्टी के बावजूद पुलिस भर्ती में सफल रहे अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच की गई और सोमवार को भी होगी। स्टाफ को पहले ही सूचित कर दिया था।
-डॉ. जेएस ग्रेवाल सीएमओ सिविल अस्पताल हिसार

190 जवानों की हुई स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें