फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिले में 17 स्कूल खुले मिले, विद्यार्थियों की छुट्टी करा संचालकों को थमाए नोटिस

विज्ञापन
हिसार। शहर के एक निजी स्कूल का निरीक्षण करते हिसार वन ब्लॉक के बीईओ। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार ने 21 जनवरी तक प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके बावजूद मंगलवार को कई नामी स्कूल खुले रहे। वहीं, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीमों ने कई जगह पर निरीक्षण किया। जिले में मंगलवार को करीब 17 स्कूल खुले मिले। टीम ने विद्यार्थियों की छुट्टी करवाकर संचालकों को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार के आदेश के अनुसार 21 जनवरी तक स्कूलों में सिर्फ 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही बुलाने की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद 9वीं समेत कई छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जा रहा है।
बिना मान्यता वाले स्कूलों में लग रही थीं कक्षाएं
वहीं बरवाला में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गांव सरहेड़ा में सनराइज मॉडर्न स्कूल व सीआरकेएम स्कूल खुले मिले, जिनमें विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जा रही थी। इन स्कूलों के पास विभाग से मान्यता भी प्राप्त नहीं है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा है। इस मौके पर सहायक उप निरिक्षक रामफल, खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह खटकड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने ब्लॉक में निजी स्कूलों का निरीक्षण किया है। कई स्कूल ऐसे मिले जहां 10वीं व 12वीं के साथ पहली से नौवीं की कक्षाएं भी लगाई जा रही थीं। ऐसे स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। चेतावनी दी है कि अगर दोबारा ऐसा किया तो मान्यता रद्द करने के लिए निदेशालय को पत्र लिखा जाएगा। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें