फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल फॉल्ट के कारण शास्त्री नगर में 17 घंटे बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बिजली निगम के अधिकारी तकनीकी खामियों को दूर करने को लेकर कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहरी एरिया में आए एक फॉल्ट को दूर करने में निगम के कर्मचारियों को 17 घंटे लग गए। इतने घंटे बिजली गुल रहने पर घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए। साथ ही लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

दरअसल सोमवार रात करीब 10 बजे आजाद नगर स्थित शास्त्री नगर में बिजली गुल हो गई। चूंकि उस समय बारिश आ रही थी तो लोगों ने सोचा कि बारिश रुकने के बाद सप्लाई सुचारु हो जाएगी। मगर पूरी रात ही बिजली नहीं आई। सुबह लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए तो उन्होंने अधिकारियों के पास फोन मिलाए। जवाब मिला कि एक जगह केबल में फॉल्ट आया हुआ है, दो-तीन घंटे में बिजली आ जाएगी। दो-तीन घंटे बाद बिजली न आने पर लोगों ने फिर से अधिकारियों से संपर्क किया तो वहीं जवाब मिला। आखिर में दोपहर 3 बजे बिजली सप्लाई सुचारु हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
सेक्टर 16-17 में तीन दिनों से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई
उधर, पिछले तीन दिनों से सेक्टर 16-17 में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो रखी है। सेक्टरवासियों की मानें तो तीन दिनों से प्रतिदिन 4 से 5 घंटे के अघोषित कट लग रहे हैं। इस कारण से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। अधिकारियों से पूछने पर यह जवाब मिलता है कि ओवरलोड व तकनीकी खामी के कारण यह कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें