फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार कोहरे के कारण हो रहे हैं सड़क हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार-सिरसा मार्ग पर बीएसएफ कैंपस के पास सोमवार रात धुंध के कारण तीन वाहन भिड़ गए। हादसे में बोलेरो चालक पंजाब के फाजिल्का निवासी 38 वर्षीय शमिंद्र सिंह की मौत हो गई और रामरख घायल हो गया। वहां धुंध के चलते शमिंद्र सिंह की बोलेरो पीछे एक ट्रक में जा घुसी और एक पिकअप पीछे उसी बोलेरो में जा घुसी। पुलिस ने इस बारे में जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रामरख ने बताया कि वे सोमवार शाम सात बजे पंजाब के फाजिल्का से किन्नू लोड करके गुरुग्राम के लिए निकले थे। वे रात करीब 11 बजे हिसार के समीप बीएसएफ कैंपस के पास थे। वहां एक ट्रक खड़ा था। कोहरे के कारण वह नहीं दिखा और उनकी बोलेरो ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस दौरान उनकी गाड़ी के पीछे चल रही एक पिकअप उनकी बोलेरो से आकर टकरा गई। लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने शमिंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार रामरख की हालत स्थिर है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हुई थी पांच लोगों की मौत
जिले में आजकल धुंध का प्रकोप है। रविवार देर रात राजगढ़ रोड पर कोर्ट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने बाइक चालक आजाद नगर निवासी संजय की मौत हो गई थी। सोमवार सुबह दिल्ली बाईपास पर भानु इंडस्ट्रीज के पास एक कार और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार शिवनगर निवासी भुजारत राम की मौत हो गई थी। इसी तरह हिसार-हांसी मार्ग पर टोल के पास सोमवार सुबह खड़े टैंकर में बाइक टकराने से गांव रामायण के राजकुमार की मौत हो गई थी। वह एचएयू में सिक्योरिटी गार्ड था और सुबह साढे़ छह बजे ड्यूटी खत्म होने पर रामायण जा रहा था। इसके अलावा दो लोगों की मौत हांसी एरिया में हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें