फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: काबरेल में दो गुटों में हुए लड़ाई-झगड़े में दोनों पक्षों के 16 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गांव काबरेल में दो गुटों में हुए लड़ाई-झगड़े में आदमपुर पुलिस ने क्राॅस केस दर्ज करते हुए दोनों पक्षों के 16 लोगों को नामजद करते हुए व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गांव काबरेल निवासी 20 वर्षीय सुंदर ने बताया कि 22 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह अपने घर आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी और बच्चे रो रहे हैं।
विज्ञापन

कारण पूछने पर पत्नी ने बताया कि ओमी, बीरु, कृष्ण, बलजीत, राजू, पटवारी, चंद्रभान, रमेश, अर्जून, वकील, मानेसर, अपील, अजय, नेवलिया, वजीर और 2-3 अन्य उसके घर के सामने गली में आए और परिवार वालों को चोटें मारीं। जब उसने कृष्ण व उसके भाइयों से झगड़े का करण पूछा तो सभी ने उसको नीचे गिरा दिया और लाठी-डंडों, ईंट और पत्थरों से चोटें मारीं। सुंदर परिवार सहित अपने घर के अंदर कमरे में घुस गया। उक्त सभी घर पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे और ट्रैक्टर तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में रमेश, मानेसर, कृष्ण, बलजीत, बीरु व चंद्रभान को नामजद किया है।
वहीं दूसरे पक्ष के घायल कृष्ण ने बताया कि 22 अप्रैल को उसके चाचा ओमी के घर पर उसके छोटे भाई अजीत का जन्मदिन का कार्यक्रम था। वे सभी परिवार वाले चाचा के घर पर नाच गाना कर खाना-पीना कर रहे थे। पड़ोसी सुंदर नामक लड़का नशे की हालत में चाचा के घर पर नाच गाना देखने के लिए आया था। सुंदर ने पहले उसकी पत्नी पूजा के साथ झगड़ा किया। उसके भाई अर्जुन ने उसे इस बारे में बताया। इस पर वह सुंदर के घर गया तो सुंदर व फूल कुमार उसे घर से बाहर ले गए और मारपीट करने लगे। इसके बाद सुंदर ने आवाज देकर अपने तीनों भाइयों बलिंद्र, काला, फौजी को बुला लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। फिर सभी ने आवाज देकर सुंदर के घर पर 10-15 अन्य लोगों को बुला लिया। कृष्ण ने भी आवाज देकर भाई व चाचा-ताऊ के लड़कों व सभी औरतों को छुड़वाने के लिए बुला लिया। सभी की आपस में लाठी-डंडों से लड़ाई होने लगी। इस दौरान सभी तलवारों, खोरे, ईंटों से एक दूसरे को चोट मारने लगे। पुलिस ने इस मामले में 10 को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें