फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के बीच परिजनों संग शिमला पेपर देने गई दुष्कर्म पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। शिमला शहर में चलती कार में दुष्कर्म का शिकार हुई शहर के एक इलाके की बेटी शनिवार को शिमला में पेपर देने के लिए परिजनों संग रवाना हो गई। पुलिस सुरक्षा के बीच शिमला पेपर देने गई इस युवती के परिजनों का आरोप है कि हरियाणा और हिमाचल की सरकार दुष्कर्म के इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस मामले की सीबीआई से जांच की मांग की थी, लेकिन जांच तो दूर, अभी तक हरियाणा और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों ने उनसे मिलने तक का समय नहीं दिया है। उनका आरोप है जांच के नाम पर केवल औपचारिकता बरती जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 28 अप्रैल को शहर की रहने वाली एक छात्रा के साथ शिमला में चलती कार में दुष्कर्म की घटना हुई थी। शिमला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। मामले के करीब दस दिन बाद पीड़िता सिवानी स्थित अपने घर लौट आई थी। घर आने के बाद पीड़िता अपने घर से भी लापता हो गई थी और देर रात बाद परिजनों को वापस मिल भी गई। पीड़िता का 26 मई को शिमला में पेपर है। शनिवार को ही पीड़िता पुलिस सुरक्षा के बीच पेपर देने के लिए शहर से शिमला के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें