फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जमावड़ी में 150 बुजुर्गों की पेंशन कटी, प्रदर्शन कर जताया रोष

Wed, 28 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव जमावड़ी के लगभग 150 बुजुर्गों की पेंशन काटने के विरोध में ग्रामीण सोमवार को जिला सचिवालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व गांव के पूर्व सरपंच हंसराज ने किया। सडीएम राजेश खोथ मौके पर पहुंचे। जब एसडीएम ने एक नेत्रहीन बुजुर्ग को संभालकर अपने कार्यालय ले जाने लगे तो ग्रामीण भड़क गए। पूर्व सरपंच हंसराज और अन्य ने कहा कि सभी बुजुर्गों की पेंशन बनाओ अगर कार्यालय में जाएंगे तो सभी जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने मौके पर अधिकारियों व कर्मचारियों को बुलाया और सभी प्रभावित लोगों के रिकॉर्ड की जांच करने तथा पेंशन कटौती के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए। आश्वासन दिया कि प्रभावित बुजुर्गों की पेंशन शीघ्र बहाल की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।
ग्रामीण मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना देते हुए नारेबाजी करते रहे। हंसराज और महिला सावित्री ने बताया कि बुजुर्गों की तीन महीने से पेंशन बंद होने से उन्हें आजीविका में गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों ने कहा कि अधिकारियों से बात करने पर उन्हें जवाब मिला कि पेंशन चंडीगढ़ स्थित मुख्य कार्यालय से काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें