फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: साढ़े 14 हजार क्विटंल सरसों की हुई खरीद

विज्ञापन
मंडी में सरसों की खरीद के दौरान मौजूद।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। रबी सीजन के तहत सिवानी मंडी में सरसों की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी जा रही है और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अब तक सिवानी मंडी में 14,500 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है, जबकि 18,500 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को समय पर भुगतान किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। लिफ्टिंग कार्य में तेजी लाई जाए ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और नई फसल की आवक बाधित न हो। किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडियों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की कि वे अपने अनाज को तय मानकों के अनुसार सूखाकर ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि उनकी उपज बिना किसी रुकावट के खरीदी जा सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य समय पर मिले और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें