फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरओ की देखरेख में हिसार सेगमेंट की ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए 52-हिसार विधानसभा सेगमेंट की ईवीएम व वीवीपैट सैट को रोडवेज जीएम एवं एआरओ विकास यादव की देखरेख में स्ट्रांग रूम में सील किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रतिनिधि रामचंद्र गुप्ता व सीपीआईएम प्रतिनिधि सुरेश कुमार सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व चुनाव कार्यालय के कर्मचारी व सुरक्षा बल के कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

हिसार विधानसभा सेगमेंट के 144 बूथों के लिए प्राप्त हुई 159 ईवीएम व वीवीपैट सैट को सुरक्षित रखने के लिए महाबीर स्टेडियम में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। शनिवार शाम सभी ईवीएम को एआरओ विकास यादव ने अपनी देखरेख में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में सील करवाया। इसके बाहर व भीतर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, जो 24 घंटे स्ट्रांग रूम के बाहर व भीतर की गतिविधियों को रिकॉर्ड करेंगे। इसके साथ ही पुलिस गार्द द्वारा स्ट्रांग रूम की लगातार सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें