फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की प्रथम महिला विधायक का शरीर पंचतत्व में विलीन, नाती ने मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहर की प्रथम महिला विधायक रहीं स्नेहलता का पार्थिव शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। बस स्टैंड के निकट श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके दोहते (नाती) ने उनके शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में शहर के गणमान्य लोग, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के सदस्य, राजनीतिक लोग मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि स्नेहलता का शुक्रवार शाम 98 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने शाम 4:44 बजे अंतिम सांस ली थी। वह पिछले दो साल से पूरी तरह बेड पर ही रहती थीं। अंतिम समय में उनका बीपी डाउन चला गया और सांसें तेज चलने लगीं। स्नेहलता संयुक्त पंजाब में 1957 में पहली बार विधायक चुनी गई थी। इसके बाद 1966 में हरियाणा का गठन होने के बाद उन्होंने हिसार विधानसभा सीट से दोबारा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा। वह दिसंबर 1967 तक सरकार में रही। उसके दो-तीन साल बाद उन्होंने राजनीति से किनारा कर लिया और पूरी तरह जीवन को समाजसेवा के प्रति समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत पहुंचे शोक जताने
दुष्यंत चौटाला ने चूड़ामणी अस्पताल स्थित उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। सांसद चौटाला ने पूर्व विधायक के परिजनों से मिलकर गहरा शोक जताते हुए उन्हें सांत्वना दी। सांसद दुष्यंत चौटाला ने उनकी मृत्यु को परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए गहरी क्षति बताया। चौटाला अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पोकरमल बेनीवाल व बिश्नोई सभा हिसार के प्रधान प्रदीप बेनीवाल के बड़े भाई पवन बेनीवाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने उनके सेक्टर-15 स्थित आवास पर पहुंचे। पवन का गत दिनों हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें