फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के एसई रामजीलाल का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। नगर निगम के एसई रामजीलाल का तबादला हो गया है। उन्हें हिसार से ट्रांसफर कर करनाल भेज दिया गया है। उनके पास सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। वहीं नगर निगम करनाल से महीपाल सिंह को हिसार भेजा गया है। इसके अलावा नगर निगम गुरुग्राम से एक्सईएन धर्मसिंह को हिसार नगर निगम में एक्सईएन लगाया गया है। करीब तीन महीने से एक्सईएन का पद खाली है। एमई संदीप कुमार को एक्सईएन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हुआ है।

स्वच्छता अभियान में बेहतर योगदान रहा है एसई रामजीलाल का
एसई रामजीलाल ने लंबे समय तक हिसार नगर निगम में अपनी सेवाएं दी है। पहले एक्सईएन के रूप में उन्होंने सेवाएं दी। उसके बाद उन्हें प्रमोशन देकर एसई बनाया गया। एसई रामजीलाल का हिसार शहर में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने में अहम योगदान रहा है। जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं व संगठनों के साथ नगर निगम कर्मचारियों का सामंजस्य बनाकर उन्होंने समय-समय पर सफाई अभियान चलवाए। इन्हीं सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता सर्वेक्षण में 294 रैंक में सुधार कर एक साल में ही हिसार नगर निगम 146वीं रैंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत मांगने की शिकायत पर एक कर्मचारी भी हटाया
नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा जन्म प्रमाणपत्र में नाम बदलने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने पर निगम प्रशासन ने कर्मचारी को हटा दिया है। कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को जन्म प्रमाणपत्र में नाम बदलवाना था। बार-बार चक्कर काटने पर भी नाम नहीं बदला गया। आरोप है कि उक्त कर्मचारी ने नाम बदलवाने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। इस पर व्यक्ति ने ज्वाइंट कमिश्नर को शिकायत कर दी। इसके बाद कर्मचारी को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें