फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुरू में भीषण हादसा : सालासर से लौट रहे एसडीओ समेत पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
चुरू स्थित रामसरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रविवार सुबह तेल से भरे टैंकर और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने की भिड़ंत में हिसार के गांव ढाणा खुर्द निवासी एसडीओ वीरेंद्र सिंह सहित पांच परिजनों की मौत हो गई। हादसे में वीरेंद्र सिंह की पत्नी, बेटा, छोटा भाई, भाभी की भी मौत हो गई। हादसा इतना खौफनाक था कि कार के परखचे उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे, जिसमें से छह वर्षीय उनका भतीजा गौरव गंभीर रूप से घायल है।
एसडीओ वीरेंद्र मूल रूप से ढाणा खुर्द गांव के निवासी थे। वे फिलहाल पंचकूला में तैनात थे। इससे पहले वे हिसार बीएंडआर कार्यालय में ड्राफ्ट्समैन पद पर भी तैनात रहे थे। वे ड्राइंग एसोसिएशन के स्टेट प्रधान भी रह चुके हैं। हाल ही में उनका एसडीओ पद पर प्रमोशन हुआ था। प्रमोशन की खुशी में वे पूरे परिवार समेत सालासर धाम गए थे, जिसमें एसडीओ विरेंद्र यादव, पत्नी रेखा, बेटा सौरभ, भाई रामअवतार और तीसरे भाई की पत्नी शकुंतला शामिल थे। रविवार सुबह सालासर से लौट रहे थे। इस दौरान चुरू के पास उनकी कार तेल के टैंकर से भीषण टक्कर हो गई। घायल को उपचार के लिए पहले राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

भीषण हादसे की खबर अस्पताल में आते ही राजस्थान अस्पताल के पीएमओ ने चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया और दवा आदि का अतिरिक्त प्रबंध करवाया। अस्पताल पहुंचने से पहले चार की मौत हो चुकी थी, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल बेटे को हिसार में इलाज के लिए ला रहे थे, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे में एसडीओ वीरेंद्र सिंह यादव (50), पत्नी रेखा (48), भाई रामअवतार (40), बेटा सौरभ (25), भाभी शकुंतला (60) की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय भतीजा गौरव गंभीर रूप से घायल है।

...फोटो 9 से 12
सबहेड...
रविवार सुबह राजस्थान के गांव रामसरा के पास तेल से भरे टैंकर और कार में टक्कर
पंचकूला में एसडीओ तैनात थे गांव ढाणा खुर्द के वीरेंद्र सिंह
एसडीओ की प्रमोशन की खुशी में पूरे परिवार समेत सालासर धाम गया था परिवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें