फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लड़ाई- झगड़े के मामले मेंं 14 नामजद, 8 मार्च को हुई थी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। चार कुतुब क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम हुए लड़ाई-झगड़े के मामले में सिटी थाना पुलिस ने 14 नामजद युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में चार कुतुब गेट निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह मार्केटिंग का काम करता है। आठ मार्च को शाम करीब 6:30 बजे उसका बेटा साहिल पड़ोस में उनकी भांजी ज्योति के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन

इस दौरान ज्योति का फोन आया, उसने बताया कि की कुछ लड़के साहिल के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। मारपीट करने वाले लड़कों ने उन्हें बताया कि उनकी बाइक की चाबी साहिल के पास है। बाद में वह उसे लेकर घर आ गए। इस दौरान लड़के अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और उनके घर पर ईंटें बरसाई। घर का दरवाजा तोड़ दिया और घर में घुसकर मारपीट भी की। जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रदीप, चिन्टु, अमन, बादल, नोनू, नितिन, सौरभ, अंकित, मोहित, अजय, प्रिंस, गोली व सौरभ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें