फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को भी बीजेपी नेताओं को अपने गांव में आने से रोकना चाहिए : किसान नेता

Sun, 10 Mar 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा, हिसार। अग्रोहा लांधड़ी टोल पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य कुलवंत संधू ने कहा कि दमन एवं तानाशाही तरीकों से किसान आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। हरियाणा-पंजाब का किसान मिलकर सरकार की इस तानाशाही का सामना करेगा। पहले किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ दिल्ली जाने से रोका गया। अब पैदल व गाड़ियों में जाने वाले किसानों को भी रोका जा रहा है।
विज्ञापन

कुलवंत संधू ने कहा कि संयुक्त मोर्चा पूरे देश के किसान मजदूरों को संगठित करने का प्रयास कर रहा है। किसान एमएसपी की गारंटी के कानून एवं कर्जा मुक्ति की लड़ाई काफी लंबे समय से लड़ रहा है। सरकार के पास किसानों के तर्क का कोई जवाब नही है। सरकर अब फासीवादी हथकंडों पर उतर आई है।
भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप ओलख, करनाल से किसान नेता छत्रपाल सिंधड़ ने कहा कि जिस तरह से हमें दिल्ली में जाने से रोका जा रहा है इस तरह से किसानों को भी बीजेपी नेताओं को अपने गांव में आने से रोकना चाहिए। लोकतांत्रिक तरीके से उनसे सवाल जवाब करने चाहिए।
विज्ञापन

भिवानी से किसान नेता राजेश लक्ष्मणपुर, सुरेंद्र पंघाल, कैथल से पगड़ी संभाल जट्टा के प्रधान देवी दयाल सोगल ने कहा कि हमें दिल्ली कूच नहीं करने देंगे तो यहां पर ही पक्का मोर्चा रखेंगे।

किसान बोले पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसानों ने लांधड़ी टोल पक्का मोर्चा लगाया हुआ है। किसान संगठनों के सदस्य दिन भर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जाहिर करते रहे। किसान नेताओं ने कहा कि पहले एक साल तक आंदोलन चलाया था। जरूरत पड़ेगी तो इससे अधिक लंबा आंदोलन चलाने को तैयार हैं। सरकार के ओच्छे हथकंडों के सामने किसान किसी सूरत में नहीं थे।


पगड़ी संभाल मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप सिंह नाथवान, सतीश चूली, समुंद्र मलिक, ओमप्रकाश हसंगा, मंजीत पूर्णमाजरा, के डी अग्रोहा, कर्मजीत सालमखेड़ा, चरणपाल लुदास, सराज सिंह लुदास,गोपाल नगथला, सोनू बोबुआ, अमित ढाका, विजय भांभू, मुकेश डाया सहित अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें