फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा बोले--शाह जी हमें मत सुनाओ चार साल का जनता को हिसाब दो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अमित शाह जी हमें मत सुनाओ जनता को हिसाब दो। चार साल हो गए अब जनता हिसाब लेगी। आप अपने काम गिनाओ हम अपने काम बताएंगे। जनता तराजू में दोनों के काम को तोलेगी। भाजपा को हुड्डा फोबिया हो गया है।
रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा मंगलवार को सुशीला भवन में हिसाब दो-जवाब दो युवा आक्रोश सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की जींद रैली ने तीन रिकॉर्ड बनाए। प्रदेश की सबसे फ्लॉप रैली, प्रदेश की सबसे महंगी रैली साबित हुई। किसी सरकार की पहली ऐसी रैली का रिकॉर्ड भी बना जिसमें जनता को एक पैसे की घोषणा नहीं मिली।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा को हुड्डा फोबिया हो गया है। हुड्डा तक आवाज पहुंचाने की जरूरत नहीं। जनता को हिसाब दो जनता को जवाब दो। चार साल में भाजपा ने हरियाणा को दंगों के जलाने के अलावा कोई काम नहीं किया।
लोकसभा में गृहमंत्री ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले तीन साल में किसी सरकार की कानून व्यवस्था फेल होने पर जम्मू कश्मीर में 22 लोगों की जान गई। हरियाणा में सबसे अधिक 76 लोगों की जान गई। सरकार पराली जलाने पर सरपंच को सस्पेंड करती है तो हरियाणा जलाने वाले सीएम को भी सस्पेंड किया जाना चाहिए। गृहमंत्री ने माना कि बिहार, उत्तरप्रदेश से अधिक अपराध बढे़ हैं। दीपेंद्र ने बिजली कारखाने, यूनिवर्सिटी स्थापना, मेडिकल कॉलेज खोलने, एनएच बनाने, रेलवे लाइन बिछाने, मेट्रो लाइन लाइन लाने, रोजगार देने, गरीबों को प्लॉट देने के आंकडे़ बताते हुए भाजपा से जवाब मांगा।
भाजपा की नाकामियों की बुकलेट बनाएंगे
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा की नाकामियों की तुलना करते हुए एक बुकलेट तैयार कराएंगे। यूथ कांग्रेस के जरिए हर युवा तक इसे पहुंचाया जाएगा। आंकड़ों की बात करने वाली भाजपा की पोल खोली जाएगी।
अब 65 रुपये डीजल पर निक्कर में प्रदर्शन करें
रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 50 रुपये प्रति लीटर डीजल हो जाने पर आधे कपड़े उतारने वाले भाजपा नेता अब डीजल 65 रुपये बेच रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम कांग्रेस के समय से आधे हो चुके हैं। अब भाजपा के वो लीडर निक्कर में खड़े होकर प्रदर्शन करें।
भाजपा बताए कितना ब्लैकमीन आया : संपत सिंह
पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह ने कहा कि भाजपा बताए कितना ब्लैकमनी आया। आतंकवाद कितना कम हुए। घोटाले कैसे हो गए। हमारे जवानों रोज कैसे मारे जा रहे हैं। जनता इन सवालों पर भाजपा से जवाब लेगी। हरियाणा में अपराध ग्राफ कैसे बढ़ गया। बिजली पानी के रेट कांग्रेस के समय से दोगुने तक कैसे हो गए।
---------------------------
154 वादों में से एक भी पूरा नहीं किया : सचिन कुंडू
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू ने कहा कि 154 वादे कर सत्ता में आने वाली भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा किया गया। भाजपा को 15 फरवरी को जनता ने जवाब दे दिया है। अब युवाओं को एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाने का समय आ गया।
-------------------------------------------------
सवाल पूछने पर जेल भेज रही सरकार
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि मनोहरलाल सरकार से कोई सवाल पूछे तो खट्टर साहब जेल भिजवाते हैं। मैंने युवाओं के तीन सवाल उठाए तो तीन दिन जेल भेज दिया। लोकतंत्र की हत्या कर तुगलकी फरमान सुनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--------------------------
जुलूस के साथ किया अभिनंदन
दीपेंद्र हुड्डा का टाउन पार्क से सुशीला भवन तक जुलूस के साथ स्वागत किया गया। समारोह के आयोजक विजेंद्र हुड्डा तथा वरुण गौड़ ने पगड़ी व फूल माला से दीपेंद्र हुड्डा का अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, गौरव सिंह, बीर सिंह दलाल, धर्मबीर गोयत, अर्जुन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

दीपेंद्र हुड्डा बोले-शाह जी हमें मत सुनाओ, जनता को चार साल का हिसाब दो
-हिसार में युवा आक्रोश सम्मेलन में पहुंचे दीपेंद्र हुडडा
-जींद रैली ने सबसे फ्लॉप सबसे महंगी रैली का रिकॉर्ड बनाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें